दिल्ली का लाल किला || Red Fort of Delhi

दिल्ली का लाल किला की जानकारी : Information of Red For of Delhi in Hindi

दिल्ली मैं घूमने लायक कई ऐतिहासिक स्थल (Historical Place of India) है जो लोगों को अपनी और आकर्षित करते हैं इन्हीं में से एक है दिल्ली का लाल किला (Red Fort of Delhi) 

Historical Place of India  Red Fort of Delhi

भारत की राजधानी दिल्ली के हृदय में स्थित लाल किला देश की आन बान और शान है यह सिर्फ दिल्ली ही की नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान की पहचान है। लाल किला मुगलों द्वारा बनाई गई सबसे खूबसूरत और आकर्षण इमारतों में से एक है जो विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है यह भारत के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है जो हर साल देश-विदेश के लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। 

22 एकड़ में फैले इस भव्य किले का निर्माण पांचवें मुगल बादशाह शाहजहां ने ताजमहल की ही तरह लाल किले को भी यमुना नदी के तट पर बनवाया था अगर आप लाल किले के बारे में और भी जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पढ़ते रहिए 

लाल किले का इतिहास : History of Red for in Hindi

Historical Place of India  Red Fort of Delhi

लाल किले का इतिहास 350 साल से भी ज्यादा पुराना है लाल किले का निर्माण पांचवें मुगल बादशाह शाहजहां ने करवाया था कहा जाता है। 

कहा जाता है कि शाहजहां अपनी राजधानी को आगरा से दिल्ली को ट्रांसफर कर रहे थे तो शाहजहां ने दिल्ली आने से पहले इस किले को बनाने का हुक्म दिया। 

लाल किले का निर्माण कार्य 1638 से 1648 तक चला इसके निर्माण में 10 वर्षों का समय लगा लाल किले को यमुना नदी के किनारे बनाया गया है 

शाहजहां के कहने पर इसका डिजाइन वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी ने तैयार किया था बता दें कि यह वही उस्ताद अहमद लाहौरी हैं जिन्होंने विश्व प्रसिद्ध इमारत ताजमहल का डिजाइन भी तैयार किया था। 

माना जाता है कि उस वक्त इसको बनाने में 1  मिलियन का खर्च आया था शाहजहां के बेटे औरंगजेब के सियासत में आने के बाद इसके लिए की चमक फीकी पड़ने लगी। फिर साल दर साल इस पर एक के बाद एक कई हमले हुए। 

यह भी पढें : 

 1712 में यह जहंदर शाह के कब्जे में चला गया लेकिन फर्रुखसियर ने एक युद्ध के जहंदर शाह को हरा दिया और किले पर कब्जा कर लिया इसी दौरान फर्रूखसियर ने कई बेशकीमती चीजें भी लूटकर ले गया। 

इसके बाद यह किले 30 सालों तक मोहम्मद शाह के कब्जे में रहा लेकिन फिर नादिर शाह ने मुहम्मद शाह को एक युद्ध में हरा दिया और किले पर अपना कब्जा जमा लिया l

Play And Win

इसके बाद यह किला सीखो और मराठों के कब्जे में रहा।  18वीं शताब्दी में इस किले पर अंग्रेजों ने इस पर अपना कब्जा जमा लिया और खूब लूट मचाई कहा जाता है कि अंग्रेजो ने इस किले से मयूर सिंहासन, कोहिनूर हीरे जैसे बेशकीमती रत्नों को लूट कर इंग्लैंड भेज दिया था 

लेकिन एक समय आया जब भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली अब यह किला भारत सरकार के अधीन आ ही गया और इसको  भारत सरकार ने भारतीय आर्मी को सौंप दिया था 

लेकिन कुछ समय बाद भारतीय आर्मी ने भी इसके किले को छोड़ दिया उसके बाद से यह किला एक आकर्षण पर्यटन स्थलों के रूप में उभर कर सामने आया। 

भारत की आजादी के बाद से ही हर साल 15 अगस्त को इस किले पर भारत के प्रधानमंत्री ध्वजरोहण करते हैं और देश की जनता को संबोधित करते हैं। 

लाल किला के कुछ मुख्य स्थल : Some of the main sites of Red Fort of Delhi

  • दिल्ली गेट
  • लाहौरी गेट 
  • मोती मस्जिद 
  • चावड़ी बाजार 
  • दीवाने खास 
  • दीवाने आम 
  • हीरा महल 
  • रंग महल 
  • मुमताज महल
  • खस महल 
  • चड्डा चौक 
  • हम्माम 
  • नौबत खाना

लाल किला एक नज़र में

नाम

लाल किला 

कहाँ है  

दिल्ली, भारत 

किसने बनवाया

मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने 

वास्तुकार

उस्ताद अहमद लाहोरी 

कब बना

1638 से 1648 

कितना समय लगा

10 वर्ष 

क्यों बना 

राजधानी के रूप में 

मुख्य गेट 

लाहोरी गेट 


अगर आपको पोस्ट अच्छा लगा हो तो प्लीज शेयर कीजिए और हमें कमेंट कीजिए।           शुक्रिया !

दिल्ली का लाल किला || Red Fort of Delhi दिल्ली का लाल किला || Red Fort of Delhi Reviewed by M.H. KHAN on April 02, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.